Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: कांग्रेस का विवाद फिर आया सामने, प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही डॉ अजय कुमार और आनंद बिहारी दुबे के समर्थकों में भिड़ंत, धक्का-मुक्की, हंगामा

Jamshedpur.: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सामने ही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और डॉ अजय कुमार के समर्थक भिड़ गये.

दरअसल, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस आयोजन के दौरान ही दोनों के समर्थक भिड़ गये. बाद में खुद प्रदेश अध्यक्ष और आला नेताओं ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया.

इस दौरान करीब 45 मिनट तक हंगामा होता रहा. बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया.इस मामले को लेकर किसी नेता ने कुछ कहने से इनकार किया.

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के स्वागत में कार्यक्रम माइकल जॉन ऑडिटोरियम में पहले से प्रस्तावित थे. डॉ अजय कुमार के समर्थक हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे. इस दौरान आनंद बिहारी दुबे के समर्थक भी थे. जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे, वैसे ही दोनों ही नेताओं के समर्थकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. बाद में नारेबाजी होनै लगी..

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version