Site icon Lahar Chakra

करमा पर्व पर महिलाओं में बंटी मंईयां योजना के तहत ₹94 करोड़ की राशि

Ranchi : करमा पर्व के खास मौके पर झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी गई है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है.

अगस्त महीने में रांची जिले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. सरकार ने इन सभी लाभुकों के बैंक खातों में कुल ₹94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं. हर महिला को ₹2500 की मासिक सम्मान राशि दी गई है.

इसके अलावा रांची शहरी क्षेत्र और नगर पंचायतों में भी हजारों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है. रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि करमा पर्व के मौके पर दी गई यह राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगा.

Exit mobile version