Site icon Lahar Chakra

XLRI में ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के पहले दीक्षांत समारोह में 108 एक्सलर्स को मिला मेडल

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में शनिवार को ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम (एक्सओएल) के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. भारत में ड्यूश बैंक की एचआर हेड माधवी लाल बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुईं. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में भारत सुपर पावर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है. लेकिन अगर खुद को समय-समय पर अपडेट नहीं किए तो कुछ समय के बाद आउटडेटेड हो जाएंगे.

दीक्षांत समारोह के दौरान एक्सएलआरआइ के गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन टीवी नरेंद्रन ऑनलाइन जुड़े. उन्होंने कहा कि कोविड के बाद से ऑनलाइन कोर्स की पूरी दुनिया में डिमांड बढ़ी है. एक्सएलआरआइ में सबसे पहले ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत हुई. एक्सएलआरआइ ऑनलाइन कोर्स का लीडर है. समारोह में ऑनलाइन कोर्स के जरिए पढ़ाई करने वाले कुल 108 विद्यार्थियों के बीच सर्टिफिकेट और मेडल का वितरण किया. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फदर एस जॉर्ज ने संस्थान की विरासत की जानकारी दी. डीन एडमिनिस्ट्रेशन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने सभी को उज्जवल भविष्य के साथ शुभकामनाएं दी. धन्यवाद ज्ञापन डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर संजय पात्रो ने दिया.

Exit mobile version