Site icon Lahar Chakra

Jadugoda पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उत्पाद सिपाही के लिए 1239 अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़, आज होगा समापन

Jadugoda. जादूगोड़ा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उत्पाद सिपाही के तीसरे चरण के पहले दिन गुरुवार को 1239 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगायी. शुक्रवार को उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया का समापन हो जाएगा. ट्रेनिंग सेंटर के एसपी विजय आशीष कुजूर ने कहा कि इस दौड़ में 784 युवक और 160 युवतियां सफल घोषित किये गये. जबकि कुल प्रतिभागियों की संख्या 1239 थी. सभी ने लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत की. शुक्रवार को उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी.

Exit mobile version