Site icon Lahar Chakra

15 August: 78वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी आन-बान-शान

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. जिस वाहन से मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे, उसे सजाया जा रहा है. समारोह को लेकर परेड में शामिल टुकड़ियों ने मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया. मुख्य समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसटी ऋषभ गर्ग के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन व झारखंड आंदोलनकारी भी मौजूद रहेंगे. गोपाल मैदान में विभिन्न स्कूलों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि 15 अगस्त के अवसर पर सभी प्रखंड कार्यालय व पंचायत सचिवालय स्तर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग एवं सहभागिता के साथ झंडोत्तोलन सुनिश्चित करेंगे.

Exit mobile version