Site icon Lahar Chakra

Jharkhand:धोखाधड़ी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार,आरोपियों के किराये के फ्लैट से 29 मोबाइल फोन और पांच लैपटॉप सहित कई वस्तुएं बरामद 

 

धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले में ‘ऑनलाइन धोखाधड़ी’ के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को धनबाद में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों के किराये के फ्लैट से 29 मोबाइल फोन और पांच लैपटॉप सहित कई वस्तुएं बरामद की गई हैं।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑनलाइन गेम के अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे. अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version