Site icon Lahar Chakra

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की तत्परता से 48 घंटा के अंदर हमला करने वाला अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

 

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में 3 मार्च को हुए महिला पर जानलेवा हमला के अभियुक्त 48 घंटे के अंदर हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है,जिसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी।

कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाहातु में दसमती गुंजा पर 3 दिन पहले हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस के गिरफ्त में आए युवक का नाम अजय गुंजा बताया जा रहा है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, खोखा एवं एक स्कूटी बरामद किया गया है।
जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मामले के उद्भेदन को लेकर एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने टेक्निकल और प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान करते हुए आरोपी को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर युवक ने महिला को गोली मारी थी फिलहाल महिला का टीएमएच में इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी ने मामले को लेकर घटना के दिन से संजीदगी दिखाते हुए छानबीन कर 48 घंटे के अंदर मामले को टीम द्वारा उद्भेदन कर लिया गया है।
ए के मिश्र

Exit mobile version