Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur:75 साल का जश्न मनाते हुए अशोक लेलैंड की ड्रीम ड्राइव पहुंची जमशेदपुर

जमशेदपुर। अशोक लेलैंड के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए ड्रीम ड्राइव के हिस्से के रूप में अशोक लेलैंड का बस 1415 और बड़ा दोस्त वाहन जमशेदपुर पहुंचे। गुवाहाटी से यात्रा करते हुए वाहन राउरकेला की ओर जा रहा है। यह अभियान भंडारा के मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट में समाप्त होगा।

इस यात्रा में यह ड्राइव संबलपुर और रायपुर को भी कवर करेगी। कुल 10 वाहनों के साथ ड्रीम ड्राइव देशभर में पांच अलग-अलग मार्गों पर भ्रमण कर रही है। बेंगलुरु, मुंबई, जम्मू, कोलकाता और डिब्रूगढ़ से शुरू होकर, यह अभियान देश भर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रहा है और अशोक लेलैंड के मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट्स में समाप्त होगा।

इस अभियान का उद्देश्य कई आयामों में राष्ट्र के साथ कंपनी के स्थायी संबंधों का जश्न मनाना है। साथ ही, अशोक लेलैंड अपने डीलरशिप के व्यापक नेटवर्क के साथ जुड़ेगा, अपने मूल्यवान ग्राहकों के साथ सीधा संबंध बनाएगा और वाणिज्यिक वाहन से संबन्धित अपने वर्षों के अनुभव के जरिये तमाम जानकारी एकत्र करेगा।
Kumar Manish,9852225588

Exit mobile version