Site icon Lahar Chakra

बोड़ाम के राजाराम का जिस विधवा महिला के घर था आना-जाना, उसी ने करायी थी हत्या, एक माह बाद 9 लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर . जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा में 10 जून को हुई राजाराम सोरेन हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या में महिला समेत कुल नौ लोग शामिल थे. मोबाइल फोन को लेकर महिला के साथ हुए झगड़े के बाद करीब एक महीने पहले 24-वर्षीय राजाराम की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 35 वर्षीय विधवा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बोड़म पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत लैलायम जंगल से पीड़ित का शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजाराम सोरेन के रूप में हुई थी. पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं.

गांव वालों ने ही युवक को पीट-पीटकर मार डाला था

जांच में पता चला कि सोरेन के पास महिला का मोबाइल फोन था और वह उसे लौटाने में आनाकानी कर रहा था. इसके बाद झगड़ा हुआ और गांव वाले उसके घर पहुंचे तथा कथित तौर पर उस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. एसपी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया था.

विधवा के घर अक्सर आता-जाता था सोरेन

पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि सोरेन पटमदा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले दूसरे गांव का निवासी है और विधवा के घर अक्सर आता-जाता रहता था.

अवैध संबंध का शक, होगी जाच

यह पूछे जाने पर कि क्या राजाराम सोरेन और विधवा के बीच संबंध थे, एसपी ने कहा कि इस पहलू की जांच की जाएगी.

Exit mobile version