Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पीएम मोदी बोले, समृद्ध व स्वतंत्र हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता, बाइडेन ने कहा, हमारी परीक्षा ले रहा है चीन
    Headlines

    पीएम मोदी बोले, समृद्ध व स्वतंत्र हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता, बाइडेन ने कहा, हमारी परीक्षा ले रहा है चीन

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    WASINGTON. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है कि ‘क्वाड’ कायम रहेगा, सहायता करेगा, साझेदारी करेगा और पूरक बनेगा. उन्होंने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा कि क्वाड किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान के पक्ष में है. स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है. परोक्ष रूप से उनका इशारा चीन की ओर था. चीन का दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में कई देशों से विवाद है. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेलावेयर में अपने गृहनगर विलमिंगटन में ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की.

    इसमें पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज और जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने भाग लिया. बैठक के बाद ‘क्वाड’ नेताओं ने एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि चार देशों का यह समूह अच्छे मकसद से बनाया गया है और रणनीतिक रूप से पहले से कहीं अधिक एकजुट है. यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र को कई दशकों तक मजबूत करेगा. ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में चीन को लेकर बाइडेन ने अनौपचारिक टिप्पणी की, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि माइक चालू है. हालांकि, उनकी इस टिप्पणी ने सबित कर दिया कि अमेरिका चीन की उभरती चुनौती के प्रति कितना गंभीर है. बाइडेन ने कहा कि चीन क्वाड देशों की परीक्षा ले रहा है. वह लगातार आक्रामक व्यवहार कर रहा है और आर्थिक सहित कई मोर्चों पर पूरे क्षेत्र में हमारी परीक्षा ले रहा है. वहीं, क्वाड के नेताओं ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि समूह किसी भी ऐसी अस्थिरकारी कार्रवाई का दृढ़ता से विरोध करता है, जो बल पूर्वक यथास्थिति को बदलने की कोशिश करती है.

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    अमेरिका ने भारत को लौटायीं 297 कलाकृतियां

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान 297 कलाकृतियां भारत को सौंपी हैं, जिन्हें तस्करी कर देश से बाहर ले जाया गया था. भारत को लौटायी गयीं कलाकृतियों में 10-11वीं शताब्दी ईसा पूर्व की बलुआ पत्थर से निर्मित एक ‘अप्सरा’, 15-16वीं शताब्दी ईसा पूर्व में कांस्य से निर्मित एक जैन तीर्थंकर, पूर्वी भारत का टेराकोटा का एक फूलदान शामिल हैं. अन्य कलाकृतियों में कांसे की भगवान गणेश की मूर्ति, भगवान बुद्ध की प्रतिमा, कांसे की भगवान विष्णु की प्रतिमा भी शामिल हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a prosperous and independent Indo-Pacific is our priority Biden said China is testing us PM Modi said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026
    Recent Post

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर टेंडर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते

    August 7, 2026

    Jamshedpur: सर्च अभियान के पांचवें दिन मिला एनआइटी के छात्र का शव सोनारी दोमुहानी से मिला

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group