Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela ‘Big Recovery’: जंगल और घरों से चोरी की 70 बाइक बरामद, सरायकेला पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, राज्य में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी
    Breaking News

    Saraikela ‘Big Recovery’: जंगल और घरों से चोरी की 70 बाइक बरामद, सरायकेला पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, राज्य में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
      • अगस्त 2022 में जमशेदपुर के कोतवाली क्षेत्र में 67 चोरी की बाइक बरामद की गई थी


    Saraikela. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर 70 चोरी की बाइक बरामद की है. इससे पहले अगस्त 2022 में जमशेदपुर के कोतवाली क्षेत्र में 67 चोरी की बाइक बरामद की गई थी. पुलिस ने शिव मुंडा और मंगल मुंडा की निशानदेही पर घर और जंगल से कुल 70 बाइक बरामद की है. इनमें से 30 बाइक उनके ठिकानों से और बाकी बाइक छापेमारी के दौरान मिलीं. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि इस बरामदगी के साथ सरायकेला, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और खूंटी जिलों के 25 मामलों का खुलासा हो गया है. अन्य बाइक का सत्यापन जारी है, जिससे कई और मामलों के सुलझने की उम्मीद है.

    ऐसे पकड़ाया गिरोह
    एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में शंकर माझी उर्फ संदीप, भूषण मछुआ, शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा और मंगल मुंडा शामिल है. एसपी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के तीन बाइक चोर कुचाई बाजार में चोरी की योजना बना रहे हैं. एसआईटी की त्वरित कार्रवाई में शंकर माझी और भूषण मछुआ को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया गया.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा करते थे चोरी की बाइक
    पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे सरायकेला, रांची, चाईबासा, खूंटी और जमशेदपुर के हाट-बाजारों और मेलों से 100 से अधिक बाइक की चोरी कर चुके हैं. चोरी की बाइक वे शिव मुंडा और मंगल मुंडा के हवाले करते थे, जो इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में यह कहकर बेच देते थे कि कागजात बाद में मुहैया करा दिए जाएंगे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    biggest recovery so far in the state Saraikela 'Big Recovery': 70 stolen bikes recovered from forests and houses Saraikela police busted the gang
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group