Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»69th Rail Week: दक्षिण-पूर्व रेलवे के सात पदाधिकारी और कर्मचारियों को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’, रेल मंत्री ने कर्मियों के प्रदर्शन पर कह दी बड़ी बात
    Headlines

    69th Rail Week: दक्षिण-पूर्व रेलवे के सात पदाधिकारी और कर्मचारियों को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’, रेल मंत्री ने कर्मियों के प्रदर्शन पर कह दी बड़ी बात

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • रेलवे सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग पर तीन गुना बढ़ायेगा फोकस, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    New Delhi. रेलवे के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनका कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें अब दंडित किया जायेगा. यह बातें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडपम में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान कही. मौके पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 101 पदाधिकारी व कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें झारखंड से जुड़े दक्षिण-पूर्व रेलवे के सात पदाधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.

    रांची रेल मंडल से एक भी नॉमिनेशन को अंतिम चयन में जगह नहीं मिल सका. जबकि एक पुरस्कार जोनल हेडक्वार्टर के कर्मचारी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में अब क्लास वन सिस्टम को हटाने की जरूरत है. उन्होंने सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग में चार मूल मंत्रों को साझा किया. साथ ही इसे आत्मसात करने की सलाह दी.

    कहा कि जमीनी स्तर के अनुभवी कर्मचारी अब रेलवे बोर्ड में आकर पॉलिसी बनते देखेंगे. वहीं, बोर्ड और मंडल में बैठे अधिकारी नयी व्यवस्था के तहत जमीन पर जाकर सेफ्टी, फिटिंग्स और मेंटेनेंस के काम को देखेंगे. इस दौरान भारतीय रेल के अबतक के सफर “मैं हूं भारतीय रेल” विषय पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखायी गयी. इसमें युद्ध काल से फास्ट स्पीड ट्रेन और चिनाब ब्रिज की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड की सचिव अरुणा नायर सहित इंडियन रेलवे के सभी विंग से जुड़े गणमान्य लोग और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे.

    सुरक्षा, प्रशिक्षण व नयी तकनीक पर जोर

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    रेल मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों को सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग को अपनी कार्य प्रणाली में शामिल करने को कहा. उन्होंने कहा कि जीरो डिरेलमेंट वाले जोन और मंडल को शील्ड दिया जायेगा. इसके साथ ही बड़ा फाइनेंशियल सपोर्ट भी शामिल होगा. यह पुरस्कार चार अलग कैटेगरी में होगा. फाइनेंशियल रिवार्ड व्यक्तिगत और ग्रुप दोनों श्रेणी में होगा. सेफ्टी के लिए मेंटेनेंस में तीन गुना फोकस बढ़ाने पर जोर दिया गया है. आइटीएमएस ट्रैक की नयी तकनीक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में मददगार साबित हुआ है.

    बहादुरी और निस्वार्थ सेवा का सम्मान

    देशभर में 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों और जान-माल की सुरक्षा व निस्वार्थ सेवा के बदले यह सम्मान दिया गया.

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    इन्हें मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

    सीनियर मोटरमैन/लोको पायलट इलेक्ट्रिकल कमलेश रे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गोपा बंधु शेट्टी, जूनियर इंजीनियर सिग्नल अभिषेक कुमार, डीएसटीइ अक्षय कुमार नायक, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रामचंद्र पात्रा, ऑफिस सुपरिटेंडेंट मिथुन मंजू नाथ, सीनियर डीसीएम विकास कुमार.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    69th Rail Week: Seven officers and employees of South-East Railway were awarded 'Ati Vishisht Rail Seva Award' Railway Minister said a big thing on the performance of the employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group