
Gamharia.टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के गम्हरिया स्थित आवासीय परिसर में एक जर्जर तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई. इस बिल्डिंग में 16 फ्लैट थे. घटना के पहले ही लोगों ने अपने घर का सामान बाहर निकाल लिया था. इस वजह से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई. यह बिल्डिंग टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टायो रोल्स मिल के आवासीय परिसर थी. टायो कंपनी बंद हो चुकी है. इसके बाद भी इस आवासीय परिसर में वैसे कर्मी रह रहे हैं, जिन्होंने अपना सेटलमेंट कंपनी से नहीं लिया है. हालांकि खतरे को देखते हुए उन्होंने सुबह ही फ्लैट खाली कर दिया था. कंपनी के स्तर से सभी फ्लैट पहले ही कंडम घोषित किया जा चुके हैं. इधर, इस घटना के बाद से फ्लैट में रहने वाले लोगों में आक्रोश है.
