Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Highcourt की महिला अधिवक्ता मृत मिलीं, शव छत के पंखे से लटका मिला, पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, दोनों ने कया था प्रेम विवाह

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट की अधिवक्ता का शुक्रवार को हजारीबाग स्थित उनके घर में पंखे से बनाए गए फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला बड़ा बाजार थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी स्थित घर के एक कमरे में मृत मिली। बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने बताया कि इस संबंध में मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिसकर्मियों ने कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला का शव छत के पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयान जांच में अहम होंगे। रजक ने परिजनों के हवाले से बताया कि महिला और उनके पति हजारीबाग लॉ कॉलेज में सहपाठी थे। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

रजक ने बताया कि महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि पति ने अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इस संबंध में उन्होंने बड़ा बाजार थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पति फरार है।

Exit mobile version