Site icon Lahar Chakra

बंडामुंडा में घुसा 18 हाथियों का झुंड, जंगल की ओर खदेड़ा, दहशत में रहे लोग

बंडामुंडा. बंडामुंडा में शनिवार रात 9 से 9.30 बजे के बीच हाथियों का झुंड घुस आया. झुंड में 18 हाथी थे. इसे देख स्थानीय लोग दहशत में आ गये और कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बस्ती के लोगों ने बंडामुंडा वन विभाग को सूचित किया. सूचना पाकर बंडामुंडा वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों के साथ मशाल दिखाकर हाथी को डी केबिन, श्मशान घाट से खदेड़ते हुए जोबाघाट से कुआरमुंडा के जंगल की ओर भेज दिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

Exit mobile version