Site icon Lahar Chakra

जगन्नाथपुर में 27 हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात, फसल रौंदी, अनाज खा गये

जैंतगढ़. चंपुआ रेंज के उखुंदा सेक्शन ज्योतपुर के पास 27 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों का झुंड तीन ग्रुप में बंटकर नुकसान पहुंचा रहा है. एक में ग्रुप में 11, दूसरे में 9 और तीसरे में 7 हाथी हैं. हाथियों के झुंड से दर्जनभर गांव परेशान हैं. हाथियों के उत्पात के कारण शाम होते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर जा रहा है. सोमवार की देर रात 11 हाथियों के झुंड ने ज्योतिपुर सबबिट क्षेत्र के बालीपोसी, निशागड़िया, मोपाडी इलाके में एक एकड़ धान की फसल को नष्ट कर दिया. वहीं बालीपोसी गांव के 4, निशागड़िया में 2 और मोपाडी गांव में एक घर को तोड़कर चावल खा गये. घर के अंदर रखा धान व चावल को नष्ट कर दिया. रात में तीनों झुंड में बांटकर अलग- अलग क्षेत्र में नुकसान पहुंचा रहे हैं. अभी 24 हाथी वर्धन जंगल में डेरा जमाये हुए हैं. जबकि तीन वैतरणी नदी पार कर मयूरभंज चले गये हैं.

Exit mobile version