Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: चाईबासा में फुटबॉल खेल रहे युवकों पर ठनका गिरा, दो ने दम तोड़ा, राजनगर में ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार पर वज्रपात, मौत

Chaibasa.चाईबासा के कुंदुबेड़ा गांव में गुरुवार शाम पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से रामाये पूर्ति (18) व घनश्याम पूर्ति (20) की मौत हो गयी. वहीं, राउकन पूर्ति (17) घायल हो गया. घटना के बाद तीनों युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. एक का इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि गांव के युवक रोजाना मैदान में फुटबॉल खेलते हैं. इस दौरान हुए वज्रपात में तीनों चपेट में आ गये. इधर, राजनगर थाना क्षेत्र के राजाबासा गांव में ठनका गिरने से मोटाई पाड़ेया (35) की मौत हो गयी. वहीं, चामरु बानरा (30) घायल हो गया.

घटना गुरुवार शाम छह बजे की है. राजाबासा निवासी मोटाई पाड़ेया और चामरु बानरा रुंगटा माइंस चालियामा में ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. इस क्रम में गेडेसाई व जांतलटांड़ के बीच मैदान में पहुंचने पर बारिश के साथ ठनका गिर गया. इससे मोटाई पाड़ेया व चामरु बानरा गिर गया. चामरु बानरा को सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जोनबानी पंचायत की मुखिया नमिता सोरेन ने मोटाई पाड़ेया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया. यहां डॉक्टर ने मोटाई पाड़ेया को मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version