Site icon Lahar Chakra

घाटशिला के भादूडीह के पास ट्रेन के धक्के से महिला की मौत

फोटो एआई

गालूडीह: घाटशिला और गालूडीह के बीच भादूडीह के पास गुरूवार को किसी ट्रेन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस और समाजसेवी कालीराम शर्मा पहुंंचे और फिर लोगों को शव की पहचान करायी गयी. शव की पहचान मऊभंडार गुदड़ी बस्ती की सुफिया बीबी (65) के रूप में हुई. उसके पति शेख कमीरूद्दीन और सुफिया बीबी गुदड़ी बस्ती में रह कर मांग कर गुजारा करते थे. उनका घर पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले में हैं. पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिर समाजसेवी कालीराम शर्मा के प्रयास से शव को उनके मूल घर मेदनीपुर भेजा गया.

Exit mobile version