Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: छोटा बांकी डैम में साकची स्ट्रेटमाइल रोड का युवक डूबा, अपने पां दोस्तों के साथ गया था नहाने

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. युवक की पहचान शशिकांत शर्मा की गयी है, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार शशिकांत शर्मा मंगलवार को अपने पांच दोस्तों के साथ दोपहर में छोटा बांकी डैम में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी की ओर चला गया और वहीं डूब गया. स्थानीय लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसको खोजा नहीं जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, साकची स्ट्रेटमाइल रोड के पास रहनेवाला शशिकांत शर्मा ई रिक्शा चलाता है. स्थानीय पुलिस एवं रेस्क्यू टीम के साथ ही युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है. खबर लिखे जाने तक डूबे युवक की खोजबीन जारी है. उधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विमल बैठा भी घटना स्थल पर पहुंचे.

Exit mobile version