
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. एक के बाद एक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी अब दिनदहाड़े फायरिंग और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे. हर मामले में पुलिस की भूमिका तमाशबीन वाली होती हैजो घटना के बाद पहुंचती है और बाद में अपराधियों को दबोचने का प्रयास शुरू करती है.
बुधवार के बेखौफ अपराधियों ने धातकीडीह में दिन दहाड़े मुखी बस्ती निवासी मुन्ना घोष के बेटे शिवम घोष को गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी आरामा से मौके से फरार भी हो गए. लोग शिवम को टीएमएच लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद बस्ती वासियों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार शिवम बाल कटाने के लिए धातकीडीह आया था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारी.
