Site icon Lahar Chakra

Aadityapur police: कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन और कादिम खान का बेटा महिला तस्कर के साथ गिरफ्तार, 22 लाख रुपएसे अधिक की ब्राउन शुगर बरामद

Aadityapur. ब्राउन शुगर के कारोबार के लिए कुख्यात हो चुके सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से पुलिस ने कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन और कादिम खान के बेटे शाहबाज खान उर्फ गुड्डू को 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए से अधिक बतायी जा रही है. पुलिस ने शाहबाज के साथ एक महिला तस्कर आसुरन बीवी को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि डोली परवीन और कादिम खान पूर्व से ही जेल में है. डॉली के जेल जाने के बाद उसके काले साम्राज्य की जिम्मेदारी शाहबाज ने अपने कंधों पर उठा ली थी, जबकि उसकी उम्र महज 19 वर्ष ही है. बता दें कि ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस की पिछले तीन साल में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है.

Exit mobile version