Lahar Chakra

पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनन्द मार्ग,सोनारी एवं गदड़ा विजन सेंटर के 50 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन कर लगाया गया लेंस

पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनन्द मार्ग,सोनारी एवं गदड़ा विजन सेंटर के 50 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन कर लगाया गया लेंस

जमशेदपुर 17 फरवरी 2022,

भारत सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए
आनन्द मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति में  नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गयाl  आनंद मार्ग द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर में 100लोगों की आंखों की जाँच हुई थीl 50 रोगियों को चिकित्सीय सलाह देकर पूर्णिमा नेत्रालय हॉस्पिटल भेज दिया गया एवं 50 चयनित मोतियाबिंद रोगी का निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया गयाl
नेत्र जांच शिविर कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी लोगों के बीच लगभग 100 निशुल्क पौधों का वितरणआनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से किया गया

Exit mobile version