Lahar Chakra

Jamshedpur: आनंद मार्ग ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार एवं उनके टीम को रक्त वीर सम्मान से किया सम्मानित 

Oplus_16908288

 

Jamshedpur : आज मिलानी हॉल में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंच पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य मानवमित्र आनंद अवधूत एवं आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत के हाथों प्रतीक संघर्ष टीम के पदाधिकारी अरिजीत सरकार एवं उनके टीम को अंगवस्त्र एवं रक्त वीर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।

अरिजीत सरकार एवं टीम जमशेदपुर में एक ऐसा मोटिवेशनल संगठन है जो की रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक भी करता है और सबसे ज्यादा देहात क्षेत्र में रक्तदान का आयोजन करता है इसलिए ऐसे टीम को सम्मानित करके आनंद मार्ग भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

आनंद मार्ग सम्मान समारोह में 1 मई को आनंद मार्ग जागृति में प्रतीक संघर्ष के टीम को सम्मानित होना था पर उस दिन मेगा रक्तदान शिविर के कारण टीम नहीं पहुंच पाई, इसी कारण आज प्रतीक संघर्ष के मंच पर ही उन्हें सम्मानित किया गया।

आनंद मार्ग के प्रचारक सुनील आनंद ने कहा कि निस्वार्थ भाव से रक्तदान कैंप आयोजित करने वाले एवं रक्तदान करने वाले सभी लोग ईश्वर कोटी के मनुष्य है। रक्तदान के साथ आध्यात्मिक भाव जुड़ने से साथ मन शरीर दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Exit mobile version