Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ऑस्ट्रेलिया में पहली बार भारतीय मूल से लॉर्ड मेयर बने समीर पांडे का जमशेदपुर आगमन पर कई जगहों पर हुआ स्वागत .

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने भी अपने आवासीय कार्यालय में लार्ड मेयर समीर पांडे का स्वागत किया.वे सिडनी के पारामाटा से मेयर हैं.

लौह नगरी जमशेदपुर आगमन पर उनका बड़े ही जोश और उत्साह के साथ  स्वागत किया गया. ऑस्ट्रेलिया भ्रमण के दौरान भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंच से समीर पांडे को  बुलाकर बधाई  दिया था और इनका चयन को भारत के लिए गर्व का विषय बताया था.

जमशेदपुर आगमन पर लार्ड मेयर समीर पांडे ने ऑस्ट्रेलिया के राजनीति से संबंधित जानकारी को साझा किया,उन्होंने  कहा कि ऑस्ट्रेलिया में विगत दस वर्षों में भारतीयों का मान सम्मान बढ़ा है क्योंकि  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कार्यों की प्रशंसा ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों के बीच होती रहती है.

ऑस्ट्रेलिया के लार्ड मेयर समीर पांडे के नागरिक अभिनंदन समारोह में कोल्हान के कई हिस्से के लोग उपस्थित रहे.

Exit mobile version