Site icon Lahar Chakra

ACB Action : बोकारो के गोमिया में राजस्व कर्मचारी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मांगे थे एक लाख रुपये

Bokaro. बोकारो जिले के गोमिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार करने के बाद में एसीबी की टीम उसे धनबाद लेकर गई. जानकारी के मुताबिक, ललन कुमार ने एक व्यक्ति से ऑनलाइन रजिस्टर टू में नाम सुधारने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी. जब व्यक्ति ने पैसे देने से इंकार किया, तो ललन कुमार उसे बार-बार ऑफिस के चक्कर लगवाते रहे. परेशान होकर, उस व्यक्ति ने धनबाद एसीबी में इसकी शिकायत की.

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को उसे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उसके आवास के पास गिरफ्तार कर लिया. धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमिया अंचल कार्यालय में छापेमारी की गयी. ललन कुमार गोमिया अंचल के हल्का नंबर एक, दो, तीन एवं चार का राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. अंचल कार्यालय में एसीबी की छापेमारी कर्मचारियों में हड़कंप है.

 

Exit mobile version