Site icon Lahar Chakra

Accident On NH 33: ब्रेक डाउन ट्रक के पीछे टकरायी बाइक, दो युवकों की मौत

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास हाइवे पर ब्रेक डाउन होकर पहले से खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गयी. जिससे बाइक सवार पश्चिम बंगाल निवासी दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दोनों की पहचान शाम तक नहीं हो पायी थी. बाइक के टूटे नेमप्लेट (डब्ल्यूबी) से कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल निवासी हैं.

घटना एनएच-33 पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है. सूचना पाकर सुबह में एमजीएम पुलिस पहुंची. दोनों शवों और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा गया. दोनों के पास ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस पहचान कराने में जुटी है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक दोनों युवक हाइवे पर पड़े रहे. उस वक्त बारिश भी हो रही थी.

Exit mobile version