
Adityapur. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. मृत व्यक्ति की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती (सूर्य मंदिर के निकट) के रहने वाले 35 साल के सिद्धार्थ शंकर के रूप में हुई है. वह शादीशुदा था और अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था. आरपीएफ पोस्ट के अनुसार मृतक ने सोमवार की दोपहर ढाई बजे टाटा-गोड्डा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी पत्नी की किसी गैर व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात का जिक्र किया है.
