Site icon Lahar Chakra

Adityapur :आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर पकड़ाया, दो लोग गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक जब्त

Adityapur. आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों एच रोड मुस्लिम बस्ती का मो. सादिक और बेलडीह बस्ती के अजीत कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो मोबाइल और याम्हा बाइक भी पुलिस ने जब्त की है. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने आज प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर बीती रात अलग-अलग टीम गठन कर अभियान चलाया गया. इसी क्रम में मुस्लिम बस्ती के एफ रोड पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों में मो. सादिक का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके ऊपर जुगसलाई थाना और आदित्यपुर थाना में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं.

Exit mobile version