Site icon Lahar Chakra

Adityapur Accident पुड़ीहासा टोला के पास पेड़ से टकरायी बाइक, आदित्यपुर के युवक की मौत

Adityapur. खरसावां के लखनडीह होते हुए कांड्रा जाने वाले मार्ग पर पुड़ीहासा टोला में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक बिट्टू नायक (23) आदित्यपुर के बेल्डीह बस्ती का रहने वाला था. गंभीर रूप से घायल पंकज महतो (24) भी आदित्यपुर के बेल्डीह बस्ती निवासी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोंनों को खरसावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंकज महतो को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया. मृतक बिट्टू नायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे.

Exit mobile version