Site icon Lahar Chakra

Adityapur Accident : गम्हरिया में ऊषा मोड़ के पास ट्रेलर से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Adityapur. गम्हरिया में ऊषा मोड़ के पास खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार छोटा गम्हरिया निवासी समीर मंडल व पितांबर नामक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम भेजा, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से ऊषा मोड़ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान खड़े ट्रेलर से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों के अनुसार ऊषा मोड़ में आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग की एक भी लाइट नहीं जलती है. वहीं उक्त जगह पर जहां-तहां भारी वाहनों के खड़े रहने से अक्सर दुर्घटना होती रहती है. मामले को लेकर कई बार प्रशासन से मांग करने के बाद भी कोई पहल नहीं किये जाने का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है.

Exit mobile version