Site icon Lahar Chakra

Adityapur Crime : विवेक सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी बबलू दास बेल्डीह बस्ती से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, कल्पनापुरी में 20 जून को हुई थी हत्या

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी मुहल्ले में 20 जून को विवेक सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी बबलू दास को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बबलू दास की गिरफ्तारी मंगलवार की रात छापामारी कर बेल्डीह बस्ती से की गयी. गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. बबलू दास उर्फ अनिरुद्ध दास पर इस मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. इस मामले में वह वह फरार चल रहा था. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाल के दिनों मे सरायकेला जिला में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा अलग-अलग टीम का गठन हुआ है जो लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बीती रात हत्याकांड के वांछित कुख्यात अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि गिरफ्तार अपराधकर्मी बबलू दास उर्फ अनिरुद्द दास पर विवेक सिंह हत्याकांड में योजनाबद्ध तरीके से हत्या कराने का आरोप है.

Exit mobile version