Site icon Lahar Chakra

Adityapur : पहले ऑटो से टक्कर, फिर हाइवा की चपेट में आये स्कूटी सवार, एक की मौत और दो गंभीर

Jamshedpur. आदित्यपुर के गम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. घटना गम्हरिया के एमटीसी मॉल के समीप की है. बताया गया कि एक स्कूटी पर सवार तीन युवक गम्हरिया की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान इनकी ऑटो से टक्कर हो गई. ऑटो से टकराकर गिरने के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Exit mobile version