Site icon Lahar Chakra

Adityapur Nagar Nigam : हड़ताल की वजह से सभी वार्डों में सफाई ठप, हड़ताली टीपर चालकों को नोटिस देकर हटाने का आदेश

Adityapur. आदित्यपुर नगर निगम के टीपर चालकों की हड़ताल की वजह से सभी वार्डों में सफाई कार्य ठप है. यहां न तो सफाई हो रही है न ही कचरों का डोर टू डोर उठाव हो रहा है. आज दोबारा पदभार संभालते ही अपर आयुक्त रवि प्रकाश ने नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान को आदेश दिया है कि जो भी टीपर चालक नेतागिरी कर रहे हैं उन चालकों को नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई करें. नगर प्रबंधक ने बताया कि टीपर चालक बोनस की मांग करते हुए चार दिन से हड़ताल पर हैं, टीपर चालकों को बोनस किस आधार पर दिया जाय यह समझ से परे है. अब नोटिस देने के बाद 24 घंटे में काम पर नहीं लौटे तो उन्हें कार्य से मुक्त कर दिया जाएगा.

Exit mobile version