Site icon Lahar Chakra

Adityapur News आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 1.61 लाख रुपये के 110 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Adityapur. ब्राउन शुगर के विरुद्ध अभियान चला रही आदित्यपुर पुलिस को फिर एक सफलता हाथ लगी. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मुस्लिम बस्ती के पीछे रेलवे लाइन के पास से 110 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. जब्त ब्राउन शुगर का वजन 8.08 ग्राम व बाजार मूल्य 1,61,600 रुपये बताया गया. थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखकर दो युवक केटीएम बाइक से भागने लगे. दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया. उनकी पहचान मुस्लिम बस्ती के ही अरशद अली व इरफान के रूप में की गयी. अरशद के पास से 71 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3,460 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा इरफान के पास 39 पुड़िया ब्राउन शुगर, 12,230 रुपये नगद व दो मोबाइल फोन बरामद किये गये. उनकी बाइक समेत सभी बरामद सामग्रियों की कुल कीमत 4,77,600 रुपये आंकी गयी.

Exit mobile version