
Adityapur. सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में खरकई नदी किनारे 27 नवंबर को बरामद युवती के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. मृतक युवती की पहचान संजना हांसदा के रूप में की गयी. मृतक आरआईटी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के समीप बस्ती मीरूडीह की रहने वाली थी. परिजनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर देख युवती की पहचान की. परिजनों ने बताया कि युवती ने शौच करने की बात कह कर निकली थी. पर वह वापस नही लौटी. युवती की तलाश परिजनों ने की, लेकिन कुछ पता नही चला, जबकि उसका मोबाइल बुधवार शाम से ही ऑफ आ रहा था. शव की पहचान होने के पश्चात अब सरायकेला थाना की पुलिस सक्रिय हो गयी है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने घटना स्थल से शराब की बोतल व शक्तिवर्धक व गर्भ निरोधक दवा के रैपर बरामद किये थे. शव की पहचान नही होने के कारण पुलिस मामले के उद्भेदन में सफल नहीं हो रही थी. सरायकेला के थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने कहा कि युवती की पहचान संजना हांसदा के रुप में हुई है अब जल्द ही पुलिस हत्या
