Site icon Lahar Chakra

Adityapur: होटल क्रूज में मृत मिले कांड्रा की अमलगम कंपनी के अधिकारी

Adityapur. होटल क्रूज से कांड्रा की अमलगम कंपनी के अधिकारी सुमरीत रंजन दास (56) का शव बरामद किया गया. सुमरीत ओड़िशा के भुवनेश्वर का रहने वाले थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया है. पुलिस ने बताया कि सुमरीत चार अगस्त से होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में रुके थे.

सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. सुबह जब कंपनी नहीं पहुंचे, तो अधिकारियों ने होटल में संपर्क कर जानकारी ली. इस दौरान जब होटलकर्मी दूसरी चाबी से उनके कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें बेसुध अवस्था में बेड पर पड़ा देखा. इसके बाद होटल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें टीएमएच भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Exit mobile version