Site icon Lahar Chakra

आदित्यपुर पुलिस ने छेड़खानी-मारपीट और फायरिंग में पांच को भेजा गया जेल

Adityapur: आदित्यपुर पुलिस ने दो अलग अलग अपराधिक मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते 17 अगस्त को शर्मा बस्ती में महिला के साथ मारपीट करने, गाली-ग्लौज और छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने चार को पकड़ा है. शिकायतकर्त्ता के बयान पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 258 के तहत केस दर्ज करते पुलिस पुलिस ने शर्मा बस्ती निवासी अजीत जाना, दिलीप जाना, राजु प्रधान, गोलू प्रधान, बांधु उरांव तथा अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 119/24 दिनांक 18 अप्रैल को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी शहबाज खान पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एच रोड मुस्लिम बस्ती का रहनेवाला करीम हुसैन उर्फ अब्दुल करीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने यह जानकारी दी.

Exit mobile version