Site icon Lahar Chakra

Adityapur Politics : भाजपा ने आदित्यपुर में खोला कैंप कार्यालय, कार्यकर्ताओं को नहीं जाना होगा सरायकेला

Adityapur. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खोला है, जिसका उद्घाटन सोमवार को हुआ. कार्यालय का उद्घाटन नगर निगम के निवर्तमान मेयर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह एवं जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज़िला अध्यक्ष कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा को हमेशा ऐतिहासिक बढ़त मिलती आयी है. यहां के कार्यकर्ताओं को हमेशा किसी भी कार्य के लिए सरायकेला जाना पड़ता था, अब आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान यहीं से किया जाएगा. हफ़्ते में तीन दिन इस कार्यालय में ज़िला के कोई ना कोई पदाधिकारी बैठेंगे और सांगठनिक कार्यों को देखेंगे. नगर निगम के निवर्तमान मेयर ने कहा कि आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खुलने से क्षेत्र में संगठन को और मज़बूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को सरायकेला नहीं जाना पड़ेगा. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया की आदित्यपुर में भाजपा का कैम्प कार्यालय खुलने से हम लोग भी संगठन को ज्यादा समय दे पायेंगे. कार्यकर्ता आसानी से अपनी सांगठनिक कार्यों का निष्पादन कर पायेंगे.

Exit mobile version