
Adityapur.आसंगी चेक डैम में 28 जुलाई को दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत के बाद अब वियोग में तीसरे दोस्त ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. उसने आत्महत्या तब की, जब सुमित मोदी का शव गुरुवार की देर रात डोबो घाट से बरामद हुआ. बता दें कि इस घटना में डूबे आदित्य महतो का शव दूसरे दिन ही एनडीआरएफ की टीम ने नदी से बरामद कर लिया था. वहीं, सुमित का शव 5 दिन बाद मिला है. ईच्छापुर बस्ती में दो युवक आदित्य महतो और सुमित मोदी की मौत का मातम अभी थमा भी नहीं था कि अनिकेत महतो की मौत से हर कोई हतप्रभ है. परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि दोस्त की मौत के वियोग के चलते ही उसने खुदकुशी की है. आरआईटी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
