Site icon Lahar Chakra

Aditypur Crime: ब्राउन शुगर की 215 पुड़िया के साथ दो महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार

Aditypur.आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की 215 पुड़िया के साथ दो महिला निशा खातून (24) व रूखसार खान उर्फ आरदमनी (26) को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आदित्यपुर एच रोड मुस्लिम बस्ती में कपाली निवासी निशा खातून आयी है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर निशा खातून व आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी रूखसार को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में निशा के पास से 113 पुड़िया ब्राउन शुगर, मोबाइल व रूखसार के पास से 102 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि निशा खातून के खिलाफ पूर्व में भी आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें वह वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुकी है. प्रेस काॅन्फ्रेंस में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह उपस्थित थे. वहीं छापेमारी दल में जयराय कुमार सोनी, अनिता सोरेन, राग कुमार सिंह, नीतीश कुमार पांडेय, शंकर दास व डुडामनी हेंब्रम उपस्थित थे.

Exit mobile version