Lahar Chakra

Jharkhand:मुख्यमंत्री के अपने विधान सभा आदित्यपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर : सतीश

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अपने गृह क्षेत्र आदित्यपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। निगम क्षेत्र में आम जनता पानी की कमी से त्राहिमाम है । ऐसे में निगम द्वारा टैंकोरो के माध्यम से केवल खाना पूर्ति की जा रही है।

भाजपा नेता सतीश शर्मा का आरोप हैं कि चुनाव के अभाव में जिन पदाधिकारियों को जनता की सेवा हेतु प्रत्येक वार्ड में लगाया गया है वो आम जनता का फोन तक नही उठाते। यदि कोई अपने निजी पैसे से बोरिंग भी करवाना चाहता है तो परमिशन के एवज में नगर निगम द्वारा भारी रकम वसूला जाता है।

विजीलेंश टीम वसूली टीम बन गई।होल्डिंग टैक्स के नाम पर खुल कर वसूली की जा रही है। यदि मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र का यह हाल तो पूरे राज्य का क्या हाल होगा।

जल्द ही नमो फैंस क्लब का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के राज्यपाल एवं ईडी से मिलकर आदित्यपुर नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल से अवगत कराया जाएगा।

Exit mobile version