Site icon Lahar Chakra

PM Modi Visit Jamshedpur: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन , बांटी गयी जिम्मेदारियां

Jamshedpur.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. साथ ही स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास के कार्यक्रम में शामिल होंगे. सभा में लाभुकों को संबोधित करेंगे तत्पश्चात वोल्टास गोलचक्कर से गोपाल मैदान तक रोड शो एवं गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. बैठक में सोनारी एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड पर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, टाटानगर स्टेशन, स्टेशन परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल, रोड शो, गोपाल मैदान स्थित सभा स्थल, अतिथियों की सूची आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम का अंतिम ड्राई रन 14 सितंबर को होगा.

Exit mobile version