Site icon Lahar Chakra

JIO ने अपने IPO से पहले 212 एंकर निवेशकों को 8109.85 करोड़ के शेयर आवंटित किए, एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं

New Delhi. जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 212 एंकर यानी बड़े निवेशकों को 8,109.85 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी के शेयरों के लिए संस्थागत निवेशकों की बोली का आंकड़ा 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो एंकर निवेशकों के लिए रखे गए शेयरों की तुलना में 30 गुना से अधिक है। शेयर बाजारों के पास उपलब्ध सूचना और मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कंपनी में हिस्सेदारी लेने के इच्छुक निवेशकों में वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक, सरकारी निवेश कोष, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह अनुषंगी कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी की करीब 8,110 करोड़ रुपये की ‘एंकर बुक’ के लिए 30 गुना से अधिक बोलियां मिलीं। बुधवार को आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों को मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर 1,119 रुपये के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं।

Exit mobile version