Site icon Lahar Chakra

AIMIM का 2 नवंबर को रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन, शिक्षा और अल्पसंख्यक अधिकारों की मांग

Ranchi : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की झारखंड इकाई ने 2 नवंबर को रांची में बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. यह आंदोलन शिक्षा, अल्पसंख्यक अधिकारों और मॉब लिंचिंग कानून लागू करने की मांग को लेकर आयोजित होगा. प्रदर्शन दो चरणों में होगा—पहले सुबह 10:30 बजे कांके रिंग रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन और फिर दोपहर 3 बजे लॉ कॉलेज से कांके चौक तक पैदल मार्च.

AIMIM के छह प्रमुख मुद्दे

AIMIM नेता आबिद हुसैन ने बताया कि यह आंदोलन अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ और उनके हक में न्याय की मांग के लिए है. उन्होंने राज्यभर के लोगों और कार्यकर्ताओं से 2 नवंबर को रांची पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.
AIMIM ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर खींचने का प्रयास है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Exit mobile version