Site icon Lahar Chakra

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

जमशेदपुर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने 78वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं हमारे संस्थान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे. मौके पर मौजूद संगठन के वरिष्ठ सदस्य हवलदार अवधेश कुमार ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. sgt राज कुन शर्मा ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया. इस अवसर पर जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों एवं नागरिक परिवेश को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं,और आह्वान किया कि परिषद पूरे जोश के साथ समाज की सेवा में उपलब्ध रहेगा. इस अवसर पर अवधेश किशन लाल, जसवीर सिंह राकेश पांडे कुमार सिंह,सुखविंदर सिंह,बिरजू, अमर डॉक जयसवाल,धीरज,के एम सिंह, उमेश शर्मा ,एस के सिंह,दयानंद सिंह, अनिल कुमार सिन्हा अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी दया भूषण ने दी.

Exit mobile version