
Jamshedpur. ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने शनिवार को साकची आम बागान मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाल डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. फेडरेशन के जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.
सौंपे गये ज्ञापन में कोल्हान विश्वविद्यालय में वीसी, रजिस्ट्रार की नियुक्ति, जमशेदपुर में खोले गये कोल्हान विश्वविद्यालय के ब्रांच को अधिकार देने, एलबीएसएम कॉलेज में पीजी में इतिहास, दर्शन शास्त्र की पढ़ाई शुरू करने, सत्र 2020-23 एवं 2021-2024 का सेमेस्टर 1,2,3,4,5,6 का परीक्षा जल्द कराने, यूजी बैकलॉग सत्र 2020-23 तथा 2021-24 का सेमेस्टर 2 का फॉर्म निकालने की मांगें शामिल है.
इस मौके पर राजू समाड, साबू कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, नवदीप गोप,प्रतिमा मुर्मू ,सुष्मिता सिंह,राधा कुमारी ,नूपुर कुंभकार, सलोनी कुमारी, सोना मुनि मार्डी ,नेहा कुमारी, टीना हंसदा आदि विभिन्न कॉलेज के छात्र- छात्राएं मौजूद थे.
