Site icon Lahar Chakra

Amit Shah Visit Jamshedpur: अमित शाह आज पोटका में मीरा मुंडा के लिए करेंगे जनसभा, पूर्णिमा साहू और सरयू राय के लिए जुबिली पार्क गेट से भालुबासा चौक तक करेंगे रोड शो

Ranchi.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नौ नवंबर (शनिवार) को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे. रोड शो के पहले अमित शाह पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह का रोड शो दो विधानसभा (पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम) में होगा. पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु मैदान में हैं, जबकि जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के सहयोगी जदयू नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. गृहमंत्री का रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा.

Exit mobile version