Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: 18 विधायकों के निलंबन के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा से 18 भाजपा विधायकों को निलंबित करने के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला. साथ ही हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव समेत अन्य काफी कार्यकर्ता शामिल थे.

Exit mobile version