Site icon Lahar Chakra

Hazaribagh Crime: एक करोड़ 22 लाख रुपये के AMUL उत्पाद की चोरी, चालक लापता, खाली ट्रक बरामद

Hazaribagh. दिल्ली से हुगली (कोलकाता) जा रहे ट्रक से एक करोड़ 22 लाख रुपये के अमूल उत्पाद की चोरी हो गयी. ट्रक लावारिस हालत में बरही जीटी रोड के किनारे खाली मिला. इस ट्रक में 1640 बैग लदे थे. इस संबंध में बिग स्टॉक लॉजिस्टिक प्रावेट लिमेटेड ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक राजीव ठाकुर ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसके अनुसार सात सितंबर को ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक 1640 बैग अमूल उत्पाद को लोड कर दिल्ली से हुगली के लिए निकला था. माल हुगली नहीं पहुंचने की सूचना मिली. 10 सितंबर के बाद से ट्रक चालक इम्तियाज का मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा. बरही थाना प्रभारी अभाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. चालक के पकड़े जाने पर मामले का खुलासा होगा.

Exit mobile version