Site icon Lahar Chakra

Arjun Munda: शहादत दिवस पर याद किये गये रामचंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

Kharsawan.बड़ाबांबो के गितीतोला गांव में रविवार को भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान का 24वां शहादत मना. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने रामचंद्र प्रधान की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि रामचंद्र प्रधान पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे. उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी. इसके बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा गांव के लोगों के साथ बैठक कर हाल चाल जाना. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की. मौके पर उदय सिंहदेव, लाल सिंह सोय, विश्वजीत प्रधान, प्रशांत महतो, नयन नायक, राहुल दास, रमेश महतो, दुलाल स्वांसी, तपन पटनायक आदि मौजूद थे. इसके बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा खरसावां के बडाकुडमा में सरोज प्रमाणिक व मोलाडीह गांव के विजय महतो व कुचाई के छोटाचाड़की गांव के प्रदीप सिंहदेव के आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की.

Exit mobile version